नौवीं कक्षा से रोजगारपरक शिक्षा पर जोर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने तीन संस्थाओं से किए समझौते। रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार। स्कूली शिक्षा को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में भारतीय शिक्षा बोर्ड ने महत्वपूर्ण पहल की है। नोएडा स्थित बोर्ड मुख्यालय में स्वामी रामदेव की मौजूदगी में पर्यटन एवं आतिथ्य, हस्तशिल्प एवं कालीन तथा हरित ऊर्जा क्षेत्र की स्किल काउंसिल्स के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।इन समझौतों के तहत कक्षा नौ से बारहवीं तक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा के अनुरूप व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा।…
Author: Satyam Express
चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़ाया मदद का हाथ, खाद्य सामग्री का किया वितरण रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल की ओर से कांवड़ियों के लिए सेवा अभियान चलाया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कड़ी धूप के बीच कांवड़ियों को खाने-पीने की सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना…
दक्षदीप, गौरी शंकर से लेकर बैरागी कैंप व लालजीवाला तक कांवड़ियों के लिए पर्याप्त पेयजल व्यवस्था रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार के विभिन्न कांवड़ पड़ावों और पार्किंग स्थलों पर पेयजल की सुचारू व्यवस्था की जा रही है। दक्षदीप और गौरी शंकर क्षेत्र में इन दिनों कांवड़ियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी और लंबी यात्रा के बीच पानी की पर्याप्त उपलब्धता से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। गौरी शंकर क्षेत्र में बेहतर पेयजल इंतजामों के चलते कांवड़ियों…
कांवड़ सेवा शिविर में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला जारी रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के उत्तरी खंड गंगा नहर, रुड़की-हरिद्वार द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं मेडिकल सेवा शिविर का तृतीय दिवस भी श्रद्धा, समर्पण और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चिकित्सा सहायता, प्राथमिक उपचार, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में काशी मठ के राजगुरु शंकराचार्य अनन्तानन्द जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे मानवता…
विकास भवन में स्वच्छता पर सीडीओ सख्त, शौचालयों का किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार, 7 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन अपने कार्यों के लिए आते हैं, इसलिए परिसर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए…
बड़ा हादसा:कांगड़ी फ्लाईओवर पर कांवड़ियों की बाइक बस से टकराई, एक की मौत,दो गंभीर घायल। रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। कुछ देर पहले कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की बाइक पर सवार तीन कांवड़िये उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (UK08TA1780) की चपेट में आ गए। हादसे में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका…
शिवालिक नगर के वार्ड-4 में पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगा पार्क रिपोर्ट दिशा शर्मा शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वार्ड संख्या-4 स्थित आर-121 के सामने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक…
मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी शिवभक्तों का उत्साह, ओम पुल कांवड़ शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को कराया जा रहा भोजन रिपोर्ट दिशा शर्मा रुड़की। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। ओम पुल, रुड़की के समीप सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविर में दिन-रात शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी खंड गंगा नहर सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बारिश के बीच भी पूरी निष्ठा के साथ कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल…
09 से 17 अगस्त तक चलेगा “हर घर तिरंगा 2026” अभियान, डीएम ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश हरिद्वार, 06 अगस्त 2026। जनपद हरिद्वार में 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा 2026” अभियान उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि अभियान के तहत तिरंगा रैली, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, तिरंगा प्रदर्शनी, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा सेल्फी बूथ, तिरंगा-थीम आधारित रोशनी तथा विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सरकारी…
गंगा में मूत्रालय की गंदगी गई, तो हरकत में आया विभाग पंतद्वीप का डीलक्स शौचालय सीज । डीएम मयूर दीक्षित सख्त निर्देश पर जल संस्थान की कार्रवाई, एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला। रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। कांवड़ मेला क्षेत्र में गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंतद्वीप पार्किंग स्थित सुगम सेवा सोसाइटी द्वारा संचालित डीलक्स शौचालय एवं मूत्रालय को सीज कर दिया। कार्रवाई जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड जल संस्थान ने की। जिलाधिकारी को भेजी गई एक वीडियो क्लिप में एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया…

