हरिद्वार में आज रहेगा वीवीआईपी मूवमेंट, राजनाथ सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ तक होंगे शामिल।
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
______________________
हरिद्वार। आज धर्मनगरी हरिद्वार में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई बड़े नेता हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और चर्चित फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी आज हरिद्वार में मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के निर्देशन में भारत माता मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक और गरिमामय आयोजन के लिए देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की भी सहभागिता रही।आज कार्यक्रम के अंतिम दिन हरिद्वार में बड़े वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इनमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जनपद प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी
रहे।


