गंगा किनारे अवैध निर्माणों पर एचआरडीए की निगरानी पर सवाल। श्यामपुर, गाजीवाली, कनखल, अजीतपुर और बिशनपुर में निर्माणों की जांच की मांग; गंगा के बाढ़ क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित होने के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल रिपोर्ट: मोहित प्रधान। हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा किनारे कथित अवैध निर्माणों को लेकर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। श्यामपुर, गाजीवाली, कनखल, अजीतपुर और बिशनपुर सहित गंगा तटीय क्षेत्रों में डूब क्षेत्र के भीतर निर्माण होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर इन निर्माणों की निगरानी कौन…
Author: Satyam Express
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति पर लगाए मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और हत्या की साजिश रचने के आरोप। रिपोर्ट: अरुण कश्यप देहरादून। 48 वर्षीय केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पति पर धोखे से विवाह करने, अन्य महिलाओं से संबंध रखने, मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यमुना कॉलोनी, चकराता रोड निवासी…
हरिद्वार: श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 31 भिक्षुक गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हर की पौड़ी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को भीड़ में चोरों से सतर्क रहने की दी गई हिदायत हरिद्वार। हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को परेशान कर जबरन भीख मांगने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को अभियान चलाकर 31 भिक्षुकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, देश के विभिन्न राज्यों से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच…
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में सोलर हैंडपंप व मंच शेड का किया लोकार्पण वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ हरिद्वार, 15 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में सोलर ड्यूल हैंडपंप एवं मंच शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय में ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रधानाचार्य पूनम राणा और स्थानीय पार्षद निशा पुंडीर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप…
महाराजा भगीरथ की पेंटिंग हटाने पर विवाद, विधायक उमेश कुमार ने दी मुकदमे की चेतावनी हरिद्वार। लक्सर- शिव मूर्ति चौराहे पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट सैनी समाज के लोगों द्वारा अचानक महाराजा भगीरथ की पेंटिंग हटाकर वहां प्रतिमा लगाए जाने को लेकर गुरुवार प्रातः विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पेंटिंग हटाने के तरीके पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने करीब दो साल पूर्व अपने निजी खर्च से रोडवेज बस स्टैंड के निकट महाराजा भगीरथ की भव्य पेंटिंग…
सफारी के लिए खोले गए झिलमिल झील के गेट प्रभागीय वनाधिकारी ने रिबन काटकर किया शुभारंभ, सैलानियों को सफारी के लिए किया रवाना। रिपोर्ट:लक्ष्मण कश्यप हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग की झिलमिल झील के गेट गुरुवार से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध और वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर सफारी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सैलानियों को सफारी के लिए रवाना किया गया। हरिद्वार वन प्रभाग की झिलमिल झील पिछले कुछ वर्षों में सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल होती जा रही है। जहां राजाजी टाइगर रिजर्व की…
गाजीवाली में दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की यूकेडी की सदस्यता जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी की विचारधारा में जताई आस्था। रिपोर्ट लक्ष्मण कश्यप श्यामपुर। गाजीवाली में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं ने भाजपा और कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए यूकेडी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन यूकेडी के संघर्षों का परिणाम है। पार्टी ने हमेशा प्रदेश की संस्कृति, पहचान और उत्तराखंडियत को बचाने के लिए काम किया है। वहीं, जिला…
रवासन नदी के पुल पर श्रेय लेने की होड़, एक दिन पहले स्वामी यतीश्वरानंद तो अगले दिन पहुंचीं विधायक अनुपमा रावत 50 साल पुरानी मांग पूरी होने पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों पक्षों ने अपने प्रयासों को बताया अहम रिपोर्ट: अरुण कश्यप हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रवासन नदी पर प्रस्तावित पैदल पुल की वित्तीय स्वीकृति के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सोमवार को लालढांग क्षेत्र में धरनास्थल पर पहुंचे, जबकि मंगलवार को विधायक अनुपमा रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के…
स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास रंग लाए, रवासन नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा पैदल स्टील ट्रस पुल ₹9.12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी, रसूलपुर, मंगोलपुरा, आर्यनगर और लालढांग क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत** **रिपोर्ट: अरुण कश्यप** **हरिद्वार।** पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और क्षेत्रीय जनता के प्रयास रंग लाए हैं। रवासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल स्टील ट्रस पुल के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना पर शासन ने ₹9 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की है। इससे…
जमालपुर कला में सड़क चौड़ीकरण की मांग, विपिन चौधरी ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र हरिद्वार। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जमालपुर कला में वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर यातायात के बढ़ते दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका से अवगत कराया। विपिन चौधरी ने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की सीमित चौड़ाई के कारण वाहन चालकों और…

