बहादुरपुर जाट में विजिलेंस टीम पर हमला,
मुकदमे की तैयारी
और भी कई जगह हुई छापेमारी।
रिपोर्ट अरुण कश्यप
हरिद्वार पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट सुबह-सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में छापामारी के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम पर कथित रूप से कुछ स्थानीय युवकों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है। घटना उस समय हुई जब टीम क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। हमले में टीम को आंशिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पथरी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि विजिलेंस टीम के साथ सिटी पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात थी मामला अभी-अभी जानकारी में आया है किंतु इस मामले में कोई तहरीर अब तक नहीं आई है तहरीर मिलते उचित कार्रवाई की जाएगी।



