चारधाम यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत तेज, सीवरेज कार्यों को लेकर प्रशासन सख्त।
रिपोर्ट अरुण कश्यप
हरिद्वार।शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों से हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग दिन-रात काम कर सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण में जुटे हुए हैं, ताकि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्ग सुचारू रूप से तैयार हो सकें।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से जानकारी दी गई कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में तेजी से कार्य जारी है। विगत एक दिन में कुल 216.05 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया है।पैकेज 01 के अंतर्गत इंटर कॉलेज रोड, शांति मार्ग, रानी गली और पवन धाम रोड पर कुल 66.5 मीटर सीसी व टाइल्स रोड का निर्माण किया गया। वहीं पैकेज 02 में शिवानीपुरम, लोकसेवा आयोग मार्ग, राजा गार्डन और पीर कॉलोनी में 150 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया।



