कमल दास कुटिया के संतो ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
पुलिस पर 100 कमरों पर कब्जे का आरोप, 29 साल के करीब 20 करोड़ रुपये किराये की भी मांग।
रिपोर्ट: अरुण कश्यप!
हरिद्वार।भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस पर 100 सौ अधिक कमरों पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ट्रस्ट के महंत ओम प्रकाश शास्त्री औरमुख्य ट्रस्टी और सचिव अजय गौतम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर संपत्ति को कब्जामुक्त कराने और बकाया किराया दिलाने की मांग की है।
महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि वर्ष 1988 में जब यह क्षेत्र सहारनपुर जिले में आता था, तब कमल दास कुटिया की संपत्ति के 100 से अधिक कमरे पुलिस को किराये पर दिए गए थे। ट्रस्ट का दावा है कि पिछले करीब 29 वर्षों से किराया प्राप्त नहीं हुआ है, जो उनके अनुसार लगभग 20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 118 वर्ष पुरानी संपत्ति वर्तमान में जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। भवन की मरम्मत और रखरखाव जरूरी है। उनका कहना है कि संपत्ति में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।ट्रस्ट ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा केवल कमरों का ही उपयोग नहीं किया जा रहा, बल्कि आश्रम के खुले मैदान पर भी कब्जा कर लिया गया है। कुछ कमरे वर्षों से बंद पड़े हैं और उनका उपयोग नहीं हो रहा है। ट्रस्ट का कहना है कि आगामी कुंभ मेले से पहले पूरी संपत्ति को खाली कराकर उसका जीर्णोद्धार कराया जाना आवश्यक है।महंत ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि यदि संपत्ति को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो ट्रस्ट को धरना-प्रदर्शन और जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।



