- गंगा बंदी के बाद अब गंगा में छोड़ा जाएगा पवित्र जल, कुंभ के निर्माण कार्य पूरे

घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण सहित विकास कार्यों को दिया गया अंतिम रूप, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने दी जानकारी
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। गंगा दशहरे के अवसर पर गंगा में जल की आपूर्ति बंद किए जाने के बाद अब जल्द ही गंगा में पवित्र गंगाजल छोड़ा जाएगा। गंगा बंदी के दौरान कुंभ मेला प्रशासन की ओर से कराए जा रहे घाटों के निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत गंगा बंदी की अवधि का उपयोग निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए किया गया। इस दौरान घाटों के विकास, स्नान स्थलों को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि गंगा बंदी के दौरान प्रस्तावित घाटों के निर्माण सहित अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जल्द ही गंगा में जल छोड़े जाने के बाद श्रद्धालुओं को पूर्व की तरह स्नान की सुविधा मिल सकेगी। कुंभ मेले की तैयारियां लगातार जारी हैं।


