दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मदन कौशिक और किरण जैसल ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में आठ स्थानों पर आयोजित हुए दीपावली मिलन समारोह, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह से लिया भाग
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। दीपावली के पावन पर्व पर हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आठ स्थानों पर दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। स्वयंवर पैलेस, अनुराग पैलेस, सैनी आश्रम, शुभारंभ बैंक्वेट, भारत सेवाश्रम संघ, महाजन धर्मशाला एवं निष्काम सेवा ट्रस्ट सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं महापौर किरण जैसल ने सहभागिता कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मदन कौशिक ने कहा कि दीपावली प्रकाश, सत्य और आशा का पर्व है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है।
महापौर किरण जैसल ने कहा कि सभी को मिलकर हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने दीपावली को खुशियों का पर्व बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है।
इस अवसर पर हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, सुशांत भट्ट, अभिनव चौहान, कृष्ण बजाज, अनु कक्कड़, सुषमा चौहान, पारुल चौहान, तरुण नय्यर, हर्षित त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


