औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण पर एचआर लीडर्स ने किया मंथन

हरिद्वार में प्रमुख कंपनियों के एचआर प्रमुखों की महासंगोष्ठी एवं दिवाली मिलन समारोह आयोजित
रिपोर्ट ; मोहित प्रधान
हरिद्वार। हरिद्वार और सिडकुल क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के एचआर प्रमुखों की महासंगोष्ठी एवं दिवाली मिलन समारोह मंगलवार (3 नवंबर) को एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ एचआर प्रबंधकों और नीति-निर्धारकों ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।
संगोष्ठी में कुशल कार्यबल की उपलब्धता, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, कर्मचारियों का कल्याण और औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में मजबूत एचआर नीतियां और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। श्रमिकों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा कौशल विकास पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में दिवाली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सभी एचआर प्रमुखों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई।


