हरिद्वार ग्रामीण में मदन कौशिक की ताबड़तोड़ एंट्री, गाड़ोवाली में भव्य स्वागत।
क्या बन रहे हैं समीकरण 2027 को लेकर
रिपोर्ट: अनिल कश्यप
हरिद्वार।उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में दौरा जोरदार रहा। ग्राम गाड़ोवाली में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि जनता द्वारा दिया गया स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।मदन कौशिक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा सरकार पर और मजबूत हुआ है, जिसके चलते आने वाले समय में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सबिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, सुशील चौहान, विकास तिवारी, सुशील त्यागी, ग्राम प्रधान मनीष कुमार, बिजेंद्र चौहान, देवपाल सिंह राठी, फुरकान अंसारी, नफीस अंसारी, डॉ. विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, विनय कुमार, इनायत अंसारी, विशाल चौधरी, तौसीफ अंसारी, विपुल चौधरी, मुकर्रम अंसारी, पुनीत कुमार, शौकीन, यशपाल चौधरी, सतवीर सिंह, वलीन अंसारी, विनीत कुमार, विशेष कुमार, डिंपल चौधरी, संदीप कुमार, उस्मान अंसारी, नईम अंसारी, अजब सिंह, राजपाल सिंह चौधरी, नरेश कुमार, सुदेश सैनी, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, ऋषभ नरूला, मोहित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



