बड़ा हादसा:कांगड़ी फ्लाईओवर पर कांवड़ियों की बाइक बस से टकराई,
एक की मौत,दो गंभीर घायल।

रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार। कुछ देर पहले कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की बाइक पर सवार तीन कांवड़िये उत्तराखंड परिवहन निगम की बस (UK08TA1780) की चपेट में आ गए। हादसे में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस बस चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान हुए इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे श्यामपुर पुलिस ने शीघ्र ही नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया।



