बड़ा मामला:
तो क्या अब जिला जज के विरुद्ध अनशन होगा मातृ सदन में,,,,,,,
रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार। सभी को चौंकाते हुए मातृ सदन ने आज प्रेस नोट जारी कर बड़ा निर्णय लिया,
मातृ सदन ने जिला जज नरेंद्र दत्त के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए 24 घंटे की समय-सीमा समाप्त होने पर अनशन की घोषणा कर दी है। मातृ सदन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पत्र संख्या MS/2K26/HDR/15 दिनांक 18 फरवरी 2026 पर अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।मातृ सदन का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को अग्रिम जमानत याचिका में पारित आदेश में जिला जज द्वारा संस्था और उसके संतों के विरुद्ध असंगत, आपत्तिजनक एवं न्यायिक मर्यादा के विपरीत टिप्पणियां की गईं। मातृ सदन के अनुसार, यह टिप्पणियां पूर्वाग्रह, व्यक्तिगत द्वेष और प्रतिशोध की भावना को दर्शाती हैं, जबकि संबंधित प्रकरण का मातृ सदन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि बिना पक्ष सुने, न्यायालय में उपस्थित न रहने वाले व्यक्तियों और एक प्रतिष्ठित संस्था पर टिप्पणी करना न्यायिक निष्पक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है। मातृ सदन ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिला जज द्वारा लिखित क्षमा-याचना प्रस्तुत नहीं की जाती, आपत्तिजनक टिप्पणियां आदेश से निरस्त नहीं की जातीं और उनका लिखित स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा।,



