प्रिया पब्लिक स्कूल में बाल एवं दंत रोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण।

रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित भगवतीपुरम के प्रिया पब्लिक स्कूल में न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बाल रोग एवं दंत रोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इसका लाभ उठाया।
अस्पताल की टीम के चिकित्सक डॉ. विदित गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे के दौरान बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और लोगों में दांतों के रोग अधिक पाए गए। इन्हीं समस्याओं के निदान के उद्देश्य से यह मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और दंत परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि कैंप का लक्ष्य एक दिन में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। कैंप में मरीजों को रोगों से बचाव, दंत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया।
डॉक्टर्स की टीम में डा मयंक पंत भी शामिल रहे,
इस अवसर पर प्रिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शशि चौहान, तथा अंजली , आकांक्षा, सोनल,दीपक कश्यप,एवं समस्त स्टाफ ने कैंप के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।



