Author: Satyam Express

गंगनहर किनारे संचालित कथित अवैध बोटिंग क्लब पर गंभीर आरोप, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग रिपोर्ट:साहिल लांबा रुड़की। गंगनहर किनारे संचालित कथित अवैध बोटिंग क्लब की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। आदर्श नगर निवासी विजय कुमार सैनी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायत पत्र भेजकर क्लब के कोच और कुछ खिलाड़ियों पर आम नागरिकों से अभद्र व्यवहार, मारपीट, रास्ता रोकने और महिलाओं व युवतियों से छींटाकशी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि…

Read More

रोड़ीबेल वाला पार्किंग में अवैध ढाबे लगाए जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग। रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रोड़ी पार्किंग में अवैध रूप से ढाबे लगाए जाने का मामला सामने आया है। पार्किंग संचालक फर्म ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, रोड़ी पार्किंग को 28 जुलाई से कांवड़ मेले के लिए 15 दिनों तक पूरी तरह खाली करा दिया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से दो-तीन बड़े ढाबे स्थापित कर काफी भूमि पर कब्जा कर लिया…

Read More

ओम पुल पर सिंचाई विभाग का कांवड़ सेवा शिविर शुरू, शिवभक्तों को मिलेगा शुद्ध भोजन व आवश्यक सुविधाओं का लाभ रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों की सेवा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (उत्तराखंड गंग नहर, रुड़की) द्वारा ओम पुल के समीप कांवड़ सेवा एवं जलपान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विभाग के अधिशासी अभियंता श्री विकास त्यागी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि श्रावण मास में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में…

Read More

हरिद्वार पुलिस ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का किया स्वागत, फलाहार व शीतल पेय किए वितरित रिपोर्ट साहिल लांबा रुड़की। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सेवा कार्यों में जुटी हुई है। इसी क्रम में कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर पुलिस अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फलाहार एवं शीतल पेय वितरित कर उनकी मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल…

Read More

रिपोर्ट:साहिल लांबा हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सीएम धामी ने किया चरण प्रक्षालन व भोजन परोसा हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। हरकी पैड़ी से कांवड़ मार्ग तक हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जबकि अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्तों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन भी परोसा। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

कांवड़ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, IG गढ़वाल ने की व्यापक समीक्षा। रिपोर्ट: अरुण कश्यप हरिद्वार।आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालु सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 30 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला 11 अगस्त तक चलेगा। 8 से 11 अगस्त के बीच डाक कांवड़ और श्रावण शिवरात्रि को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।अब तक हरिद्वार से 76.85 लाख से अधिक तथा नीलकंठ से 5.72 लाख से अधिक कांवड़ यात्रियों का आवागमन हो चुका है। लगभग…

Read More

भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने संत रविदास के संदेश को अपनाने का किया आह्वान रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भगवानपुर के चुड़ियाला में आयोजित कलश बंधन महारैली से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं सिर पर कलश रखकर कार्यक्रम स्थल सीएमडी इंटर कॉलेज पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल, शुभारंभ और समृद्धि का प्रतीक है। संत रविदास जी ने…

Read More

प्रिया पब्लिक स्कूल में बाल एवं दंत रोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण। रिपोर्ट: अरुण कश्यप हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित भगवतीपुरम के प्रिया पब्लिक स्कूल में न्यू हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बाल रोग एवं दंत रोगों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इसका लाभ उठाया। अस्पताल की टीम के चिकित्सक डॉ. विदित गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे के दौरान बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और लोगों में दांतों के रोग अधिक पाए…

Read More

आखिर कौन ठग ले गया था ‘व्यवस्था’ के नाम पर आठ आठ लाख रुपए,,, अवैध खनन का खेल! लक्सर क्षेत्र में करोड़ों के कारोबार पर गंभीर सवाल। आखिर! रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। लक्सर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कथित ‘व्यवस्था’ के नाम पर अवैध खनन का संगठित तंत्र संचालित किया जाता है, जिसके चलते रात के अंधेरे से लेकर कई बार दिनदहाड़े तक जेसीबी और पोकलेन मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन होता रहता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर…

Read More

ज्वालापुर में अवैध निर्माणों की भरमार, बिना पार्किंग भवनों से बढ़ी जाम की समस्या ! रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में कथित अवैध निर्माणों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार तथा आशु कुमार का आरोप है कि जटवाड़ा पुल के आसपास तथा, घासमंडी के आसपास के इलाकों में बिना पार्किंग व्यवस्था के कई बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले से संकरी गलियों और सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है…

Read More