रोड़ीबेल वाला पार्किंग में अवैध ढाबे लगाए जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान रोड़ी पार्किंग में अवैध रूप से ढाबे लगाए जाने का मामला सामने आया है। पार्किंग संचालक फर्म ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, रोड़ी पार्किंग को 28 जुलाई से कांवड़ मेले के लिए 15 दिनों तक पूरी तरह खाली करा दिया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से दो-तीन बड़े ढाबे स्थापित कर काफी भूमि पर कब्जा कर लिया गया। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि इस अतिक्रमण से उनकी फर्म का कोई संबंध नहीं है और इसके लिए फर्म किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं है।शिकायत में कहा गया है कि रोड़ी पार्किंग अति संवेदनशील क्षेत्र है तथा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के अधीन है। ऐसे में मेले के दौरान पार्किंग को पूरी तरह खाली रखा जाना आवश्यक होता है। बावजूद इसके अवैध ढाबे लगाया जाना गंभीर विषय है।




