शुक्रवार को रिलीज होगी ‘केरल स्टोरी 2’, ज्वालापुर में सामने आई फिल्म से मिलती-जुलती हकीकत,
इक्कड़ कलां के जावेद ने दिया लव जिहाद के घटना को अंजाम।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा!
हरिद्वार। द केरल स्टोरी 2 आगामी शुक्रवार को ज्वालापुर स्थित सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कथित तौर पर यह दिखाया गया है कि किस प्रकार प्रेमजाल के जरिए युवतियों को गुमराह कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है।
फिल्म की रिलीज से ठीक चार दिन पहले ज्वालापुर क्षेत्र में एक घटना सामने आई है, जिसे लोग फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ ले गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग को बरामद कर लिया जाएगा। लव जिहाद की इस घटना को अंजाम देने वाला इक्कड़ कलां निवासी जावेद बताया जा रहा है, हालांकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा लड़की की बरामदगी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।
इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कई हिंदू संगठनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।



