कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर की टिप्पणी तो एक्शन मोड में नजर आई लेडी सिंघम अनीता भारती।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा
हरिद्वार।हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर ड्रग्स इंस्पेक्टर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी फैलाने के मामले में कांग्रेस नेता कैश खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि खुराना ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने और बदनाम करने की साजिश रची। मामले की शिकायत रानीपुर थाने में दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



