मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर UPCL कार्यालय में रक्तदान शिविर
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के सिडकुल स्थित कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन UPCL के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी के मार्गदर्शन एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अभियंता (वितरण), हरिद्वार क्षेत्र इंजीनियर मोहित जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया।
शिविर में आकाशदीप, अमित तोमर, यशपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार, सुधीर कुमार, राहुल रावत, सोमदत्त, सुमित कश्यप और राकेश ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार, निजी सहायक एसके शर्मा, अधिशासी अभियंता दीपक सैनी और कार्यालय सहायक आकाश दीप का विशेष सहयोग रहा। उत्तराखंड ब्लड सेंटर, देहरादून की टीम ने रक्त संग्रह की सेवाएं प्रदान कीं। ब्लड बैंक प्रभारी एनएस नेगी ने रक्तदान शिविर को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।



