बजट सत्र बढ़ाने की मांग: कांग्रेस विधायकों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। आगामी बजट सत्र से पहले हरिद्वार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधानसभा बजट सत्र की अवधि कम से कम तीन सप्ताह करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ज्वालापुर विधायक ने किया।
विधायक रवि बहादुर ने कहा कि प्रदेश में सत्र कम अवधि के लिए आयोजित होते हैं, जिससे जनसमस्याओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि 70 विधायकों को अपने क्षेत्रों के मुद्दे उठाने और सरकार से जवाब लेने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
ज्ञापन में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, पेयजल संकट, वन्यजीव हमलों और आपदा पीड़ितों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर लंबी बहस की आवश्यकता बताई गई। इस दौरान हाजी फुरकान अहमद, ममता राकेश, अनुपमा रावत सहित कई नेता मौजूद रहे।



