जैनुद्दीन,अब्बूकलाम, नूरमोहम्मद के साथ साथ भाषण अली भी बना था कालनेमी,
रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 ढोंगी, गिरफ्तार।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 ढोंगियों/बहरूपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर, गैस प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध पहचान पत्र के संदिग्ध रूप से रह रहे तथा धार्मिक भेष धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले कुल 11 व्यक्तियों को पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 172 BNSS के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हरिद्वार, आसाम और कोलकाता के रहने वाले आरोपी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों व अस्थायी ठिकानों पर रह रहे थे।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जो धर्म की आड़ में भोले-भाले लोगों को ठगने या भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है।
*ये हुए गिरफ्तार*
1.शिवम नाथ पुत्र भोलानाथ निवासी ग्राम शोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
2- वंश नाथ पुत्र शिवम नाथ निवासी घोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष
गुलमति पुत्र अशोक नाथ निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
4- जैनद्दीन पुत्र मेनुकूद्दीन ग्राम कलका सिया जिला बारबटा आसाम उम्र 26 वर्ष वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर उम्र 26 वर्ष
5- नूरमौहम्मद पुत्र नुरु निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 52 वर्ष
6- भाषण अली पुत्र अब्दुल अली निवासी होरिसर थाना नेरुसर आसाम वर्तमान पता झौग्गी झोपडी मायावती चौक शिवालिक नगर उम्र 29 वर्ष
7- भावेश पुत्र माहाली निवासी महाशिया पुरा थाना केशिरी पश्चिम मेहदनीपुर कोलकता उम्र 33 वर्ष
8- हनीप पुत्र हसन अली निवासी किस्मत मैनबरी थाना कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 41 वर्ष
9- शेरअली पुत्र आसनुद्दीन निवासी ग्राम सतला थान कलका सिया आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 36 वर्ष
बोनी इसराईल पुत्र शोरब अली निवासी जुपीया मदरसा परा थाना मेरुरसर आसाम हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 54 वर्ष
अब्बूकलाम पुत्र किराऊमत अली निवासी खतरतरी थाना कलकासिया आसाम उम्र 40 वर्ष



