जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई पर जानलेवा हमला,
बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,
दो गंभीर घायल
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
हरिद्वार। कुछ देर पहले जमालपुर जियापोता मार्ग पर उषा टाउन के ऑफिस पर समय सनसनी फैल गई, जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पास खड़े कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले में गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने और मारपीट के कारण सचिन चौहान मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। बदमाशों ने कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया और दोनों को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
फिलहाल, दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



