Author: Satyam Express

ओवरलोड वाहनों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी रिपोर्ट दिशा शर्मा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से ओवरलोड वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों से लेकर आम राहगीरों तक सभी को भारी वाहनों के कारण खतरे का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों से सड़कों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की…

Read More

ई-मेल से बम धमकी के बाद देशभर में अलर्ट, उत्तराखंड के न्यायालयों की सुरक्षा कड़ी आईजी गढ़वाल ने दिए सख्त निर्देश। रिपोर्ट अरुण कश्यप देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ई-मेल के माध्यम से माननीय न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आईजी गढ़वाल ने न्यायालयों में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, बम निरोधक दस्ता व…

Read More

बहादुरपुर जाट में विजिलेंस टीम पर हमला, मुकदमे की तैयारी और भी कई जगह हुई छापेमारी। रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट सुबह-सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में छापामारी के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम पर कथित रूप से कुछ स्थानीय युवकों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है। घटना उस समय हुई जब टीम क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। हमले में टीम को आंशिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।…

Read More

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी ने दक्षद्वीप व बैरागी कैंप का किया निरीक्षण। रिपोर्ट: अरुण कश्यप! हरिद्वार।आगामी कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका सिंह स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार सुबह दक्षद्वीप और बैरागी कैंप क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने प्रस्तावित सड़कों, पुलों और घाटों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। बैरागी कैंप में अखाड़ों एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए चिन्हित शिविर…

Read More

बम से उड़ाने की धमकी से दहला नैनीताल कोर्ट परिसर, 12 IED लगाने का दावा — पुलिस अलर्ट जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। अज्ञात आईडी से भेजे गए मेल में कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए जाने और दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए तथा पूरे परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आसपास के क्षेत्रों की भी बारीकी से जांच की गई। ईमेल…

Read More

अजय सिंह को एसटीएफ तो नवनीत भुल्लर को हरिद्वार 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए एसएसपी तैनात रिपोर्ट दिशा शर्मा देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए 20 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के तहत श्रीमती निवेदिता कुकरेती को डीआईजी एसडीआरएफ से आईजी एसडीआरएफ पदोन्नत किया गया है, जबकि प्रह्लाद नारायण मीणा को एसएसपी सतर्कता मुख्यालय से डीआईजी सतर्कता मुख्यालय बनाया गया है। हरिद्वार, देहरादून और उधमसिंहनगर समेत कई जिलों में एसएसपी बदले गए हैं। प्रमेन्द्र डोबाल को एसएसपी हरिद्वार से एसएसपी…

Read More

बजट सत्र बढ़ाने की मांग: कांग्रेस विधायकों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। आगामी बजट सत्र से पहले हरिद्वार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विधानसभा बजट सत्र की अवधि कम से कम तीन सप्ताह करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ज्वालापुर विधायक ने किया। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि प्रदेश में सत्र कम अवधि के लिए आयोजित होते हैं, जिससे जनसमस्याओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि 70 विधायकों को अपने क्षेत्रों…

Read More

फिर चली शासन की तबादला एक्सप्रेस, कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले रिपोर्ट: अरुण कश्यप, देहरादून देहरादून। उत्तराखंड शासन में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। शासन स्तर पर जारी आदेशों के तहत कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग बनाया गया है। आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर सचिव पर्यटन विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ias प्रतीक जैन को निदेशक (प्रोजेक्ट) नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन का दायित्व दिया गया है। Ias विशाल मिश्रा…

Read More

जगजीतपुर शराब ठेके के विरोध में मानवाधिकार आयोग में याचिका, अधिकारियों को नोटिस रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र स्थित शराब के ठेके “यार दा ठेका” से स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय कॉलोनियों में हो रही लगातार परेशानियों को लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग उत्तराखंड में याचिका दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता अरुण भदोरिया, कमल भदोरिया सहित एलएलबी अध्ययनरत युवाओं द्वारा दायर की गई है। याचिका में बताया गया है कि उक्त शराब ठेका DAV पब्लिक स्कूल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, शांति मेमोरियल, अचीवर पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों, अस्पतालों और रुद्र विहार,…

Read More

हरिद्वार में आज रहेगा वीवीआईपी मूवमेंट, राजनाथ सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ तक होंगे शामिल। रिपोर्ट:अरुण कश्यप! ______________________ हरिद्वार। आज धर्मनगरी हरिद्वार में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई बड़े नेता हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और चर्चित फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी आज हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के निर्देशन में भारत माता मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक और गरिमामय आयोजन के लिए…

Read More