हरिद्वार में आज रहेगा वीवीआईपी मूवमेंट, राजनाथ सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ तक होंगे शामिल। रिपोर्ट:अरुण कश्यप! ______________________ हरिद्वार। आज धर्मनगरी हरिद्वार में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई बड़े नेता हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और चर्चित फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी आज हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के निर्देशन में भारत माता मंदिर परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक और गरिमामय आयोजन के लिए…
Author: Satyam Express
मोहम्मद दीपक पर कांग्रेसी एजेंट होने का आरोप, सर्व समाज ने किया बहिष्कार का ऐलान रिपोर्ट: अरुण कश्यप | हरिद्वार हरिद्वार। कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दर्जनों सामाजिक संगठनों ने मोहम्मद दीपक पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए उसके बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल खराब करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया। सामाजिक संगठनों ने ऐलान किया कि 14 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय का…
बिनारसी विवाद का एक और बड़ा एक्शन,,, कोतवाल और एसएसआई लाइनहाजिर। रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार। रविदास जयंती के उपरांत ग्राम बिनारसी में हुए विवाद के दौरान दो व्यक्तियों की मौत के मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रकरण में लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण को गंभीरता से लेते हुए भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तथा एसएसआई को लाइनहाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।एसएसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि…
जैनुद्दीन,अब्बूकलाम, नूरमोहम्मद के साथ साथ भाषण अली भी बना था कालनेमी, रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 ढोंगी, गिरफ्तार। रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 ढोंगियों/बहरूपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर, गैस प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना वैध पहचान पत्र के संदिग्ध रूप से रह रहे तथा धार्मिक भेष धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले…
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गंभीर घायल रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार। कुछ देर पहले जमालपुर जियापोता मार्ग पर उषा टाउन के ऑफिस पर समय सनसनी फैल गई, जब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई सचिन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पास खड़े कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए…
अवैध कॉलोनियों के लालच में पर्यावरण पर प्रहार, जियापोता में केमिकल डालकर सुखाए गए हरे-भरे आम के बाग। रिपोर्ट: रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार।अवैध निर्माण और कॉलोनाइजरों के मुनाफे की होड़ ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के पर्यावरण को गहरी चोट पहुंचाई है। मिस्रपुर से जियापोता तक जमीनों के दाम आसमान छूने लगे हैं और इसी लालच में हरे-भरे खेतों व फलदार आम के बागों को उजाड़कर महंगी कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। कभी अपने घने आम के बागों के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब भू-माफियाओं की जिद्दी नजर के चलते सैकड़ों अवैध कॉलोनियां खड़ी हो चुकी हैं। ताजा…
77वें गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने दिखाया अनुशासन और गौरव, एसएसपी ने फहराया तिरंगा रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्ड में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग पदकों से सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सम्मानित कर्मियों के नाम पुकार…
कुंभ नहीं, विकास भी स्थायी—अर्धकुंभ 2027 से पहले हरिद्वार में बड़े निर्माण कार्य शुरू रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। अर्धकुंभ मेला 2027 को लेकर हरिद्वार में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मेला प्रशासन इस बार अस्थायी के बजाय स्थायी प्रकृति के कार्यों पर विशेष जोर दे रहा है, ताकि अर्धकुंभ के बाद भी शहर की जनता को इन विकास कार्यों का दीर्घकालीन लाभ मिल सके। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत…
केंद्रीय गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे पर महिला कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन देकर उठाए गंभीर सवाल रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा ने उत्तराखंड में घटित गंभीर घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, जिसमें कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए। ज्ञापन में उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या का मामला प्रमुखता से उठाया…
“अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार बॉर्डर पर सियासी टकराव, ज्योति रौतेला समर्थकों संग रोकी गईं” रिपोर्ट दिशा शर्मा /लक्ष्मण कश्यप केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला अपने समर्थकों के साथ गृहमंत्री को ज्ञापन देने हरिद्वार पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। इसकी सूचना उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर दी थी। ज्योति रौतेला जैसे ही समर्थकों संग लाहड़पुर बॉर्डर से हरिद्वार में प्रवेश करने लगीं, श्यामपुर पुलिस…

