Author: Satyam Express

बढ़ती ठंड में नगरपालिका शिवालिकनगर का मानवीय प्रयास, जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा व अलाव की पुरी व्यवस्था। रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार।शीतलहर और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा जनहित में लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पालिका क्षेत्र में जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।पालिका मुख्यालय परिसर में ठंड से बचाव के लिए…

Read More

भाजयुमो को मिला युवा नेतृत्व का नया चेहरा: विक्रम भुल्लर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन–2027 पर फोकस रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युवाओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर विक्रम भुल्लर ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम भुल्लर की युवाओं में मजबूत पकड़ है और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा मिशन–2027 को…

Read More

नववर्ष पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान: CEIR पोर्टल की मदद से 50 लाख से अधिक के मोबाइल बरामद, एसएसपी ने किया खुलासा। रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने कई लोगों को नए साल का तोहफा दिया हैं,विशेष अभियान के तहत अब तक खोए हुए कुल 126 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने यह सफलता सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से हासिल की है। “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुमशुदा…

Read More

उत्तराखंड की धरती पर समाप्त हुआ आतंक का एक अध्याय 29 साल में 57 मुकदमे के बाद कुख्यात विनय त्यागी की जीवन लीला हुई समाप्त रिपोर्ट रजनीश सैनी जनहित इंडिया उत्तराखंड की धरती पर समाप्त हुआ आतंक का एक काला अध्याय । उत्तराखंड, यूपी , और दिल्ली जैसे 3 राज्यों के अनेकों जिलों लगभग 57 मुकदमे दर्ज है। सन 1996 में जीजा और साले के कत्ल में नाम आने पर हुई थी जुर्म कि दुनिया मे एंट्री । मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और दिल्ली…

Read More

अजीतपुर के बाद अब बिशनपुर कुंडी का श्मशान घाट निशाने पर, ग्राम प्रधान ने ठोकी हुंकार! रिपोर्ट: अरुण कश्यप हरिद्वार । गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायत में श्मशान घाट के निर्माण को लेकर एक बार फिर रिजॉर्ट माफिया और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। अजीतपुर श्मशान घाट का निर्माण कार्य खटाई में पड़ने के बाद अब अजीतपुर से सटी ग्राम पंचायत बिशनपुर कुंडी का श्मशान घाट भी माफियाओं के निशाने पर आ गया है। आरोप है कि एक प्रभावशाली रिजॉर्ट संचालक अपने रसूख और दबाव के बल पर श्मशान घाट के…

Read More

होमगार्ड के जवान के प्रेम प्रसंग के बीच में आया था वसीम, हत्याकांड का खुलासा रिपोर्ट :अरुण कश्यप हरिद्वार।लगभग एक वर्ष पूर्व हुई लैब टेक्नीशियन वसीम की हत्या का सफल खुलासा कर दिया है। यह हत्याकांड 18 जनवरी 2025 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में हुआ था, जहां अज्ञात बदमाशों ने वसीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में प्रारंभिक जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर एसएसपी हरिद्वार ने नाराजगी जताते हुए पुनः गहन विवेचना के आदेश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल व सीआईयू टीम को लगाया गया। दोबारा सीसीटीवी…

Read More

रिपोर्ट. मोनू कश्यप साइकिलिंग में ओलंपिक पदक का लक्ष्य तय, रुद्रपुर के वेलोड्रोम से उभरेगा नया भारत: रेखा आर्या रुद्रपुर, 22 दिसंबर। रुद्रपुर स्थित शिवालिक वेलोड्रोम में आयोजित 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक साइकिलिस्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि वेलोड्रोम के निर्माण के बाद उत्तराखंड साइकिलिंग की नर्सरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। 38वें राष्ट्रीय खेलों…

Read More

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश का बड़ा असर, ग्राम जियापोता में पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। रिपोर्ट:अरुण कश्यप। हरिद्वार।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार जनपद की ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में विकासखंड बहादराबाद की ग्राम पंचायत जियापोता में पंचायत की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।मंगलवार को राजस्व एवं पंचायत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बंसल क्रेशर जाने वाले मार्ग पर नाले के पास स्थित पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। लंबे समय से इस भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल…

Read More

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना से 5,300 से अधिक बच्चों को राहत, 3.09 करोड़ रुपये डीबीटी से खातों में पहुंचे रिपोर्ट मोनू कश्यप देहरादून, 16 दिसंबर। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों को बड़ी राहत देते हुए 3 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की है। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से दो माह की सहायता राशि का डीबीटी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह योजना वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई थी,…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेंगे एक लाख रुपये, जनवरी में जारी होगी एकल महिला स्वरोजगार योजना की राशि देहरादून, 15 दिसंबर। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति के समय न्यूनतम एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। इस संबंध में सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर 35 से 40 हजार रुपये…

Read More