आमजन का फूटा गुस्सा,
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा का पुतला दहन।
अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे कार्यकर्ता।
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
हरिद्वार। उत्तराखंड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलौर बस अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने करण माहरा का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि माहरा की बयानबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन ने कहा कि इस तरह की हरकतों का परिणाम कांग्रेस को 2027 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मांग की कि करण माहरा तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचें, अन्यथा आमजन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेगी।



