सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, श्यामपुर:श्यामपुर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौकी पर घेराव किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीघाट चौकी क्षेत्र में श्यामपुर कांगड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवेश (40 वर्ष), निवासी चंडीघाट बस्ती (हाल पता कांगड़ी)…
Author: Satyam Express
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, चौकी में तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज श्यामपुर: श्यामपुर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चौकी पर तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीघाट चौकी क्षेत्र में श्यामपुर कांगड़ी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवेश…
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के समर्थन में गरजा जन संघर्ष मोर्चा। रिपोर्ट: दिशा शर्मा! हरिद्वार के कनखल स्थित श्याम मंदिर में मंगलवार को जन संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “नशामुक्त समाज” को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गुलशन खत्री ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे और ड्रग्स से बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए संगठन निरंतर जनजागरूकता अभियान चला रहा है। गुलशन खत्री ने जिला स्तर पर तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि…
तबादला: हरिद्वार से बागेश्वर भेजे गए सहायक अभियंता अब्दुल रशीद, संभालेंगे अधिशासी अभियंता का प्रभार रिपोर्ट अरुण कश्यप देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान मुख्यालय ‘जल भवन’, नेहरू कॉलोनी, देहरादून से जारी कार्यालय आदेश के तहत शाखा हरिद्वार (गंगा) में कार्यरत सहायक अभियंता अब्दुल रशीद का तत्काल प्रभाव से शाखा बागेश्वर स्थानांतरण कर दिया गया है।यह निर्णय प्रभारी अधिशासी अभियंता, उत्तराखण्ड जल संस्थान बागेश्वर दलीप सिंह बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के कारण लिया गया है। आदेश के अनुसार, दलीप सिंह बिष्ट की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त होने वाले पद पर अब्दुल रशीद को शाखा बागेश्वर के अधिशासी अभियंता का प्रभार…
मिस्टर ‘कानूनगो’ पर सिस्टम क्यों मेहरबान? 420 समेत दो मुकदमे, चार्जशीट दाखिल… फिर भी हरिद्वार में तैनाती पर सवाल रिपोर्ट: दिशा शर्मा| हरिद्वार हरिद्वार।आज आपको एक ऐसे बड़ी शख्सियत के बारे में रुबरु कराते हैं जिनका कद भले ही छोटा हो पर कारनामे बहुत बड़े हैं, कारनामे भी इतने बड़े कि पूरा सिस्टम नियम विरुद्ध काम करने को विवश हो गया, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे मिस्टर कानूनगो की जिसके खिलाफ कुछ दिन पहले एक बड़े दल ने सारी कलई खोलते हुए जांच की मांग भी की थी, किंतु बड़ी पहुंच रखने वाला ये पटवारी…
तबादले:हरिद्वार पुलिस महकमे में फेरबदल, एसएसपी ने किए कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। *इन अधिकारियों के हुए तबादले* निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाईकोर्ट सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली कलियर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से हटाकर थानाध्यक्ष पथरी बनाया…
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा खेल! ‘ मोनू’ और प्रदीप पर उठे सवाल, हर दिन लाखों के वारे-न्यारे रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार। शहर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ‘’ कथित तौर पर प्रदीप के जरिए बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री करवा रहा है। आरोप है कि एक-एक सिलेंडर को तीन से चार हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है, जिससे हर दिन लाखों रुपये के वारे-न्यारे होने की चर्चा आम है। बताया जा रहा है कि यह खेल लंबे समय…
महर्षि कश्यप जयंती 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगा हरिद्वार का कश्यप समाज, निकलेगी भव्य शोभायात्रा। हरिद्वार।हरिद्वार का कश्यप समाज इस वर्ष महर्षि कश्यप जी की जयंती को 5 अप्रैल को बड़ी भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएगा। जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कश्यप समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार महर्षि कश्यप जयंती को ऐतिहासिक और भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने बताया…
लक्सर में सरकारी डॉक्टर से हाथापाई, जान से मारने की धमकी; पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। रिपोर्ट:अरुण कश्यप लक्सर। लक्सर के संयुक्त स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात सरकारी डॉक्टर डॉ. अनमोल सिंह के साथ अस्पताल परिसर में अभद्रता, गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद डॉक्टर ने लक्सर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब डॉ. अनमोल सिंह अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। डॉ. अनमोल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में…
मदन और प्रदीप के सिर पर कैबिनेट का ताज रिपोर्ट अरुण कश्यप। हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज हरिद्वार और रुड़की के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। सत्यम एक्सप्रेस की सुबह की खबर पर आखिरकार मुहर लग गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक और रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी देकर जिले को दोहरी सौगात दे दी।सुबह से ही सत्यम एक्सप्रेस ने संकेत दिया था कि इस बार हरिद्वार जनपद से कैबिनेट में बड़ा प्रतिनिधित्व देखने को…

