जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की बड़ी घोषणा।
भैया दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश।
जनपद हरिद्वार के सभी शासकीय कार्यालयों में रहेगा अवकाश, कोषागार और उप कोषागार रहेंगे खुले!
रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार, 13 अक्टूबर 2025।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आगामी भैया दूज पर्व के अवसर पर 23 अक्टूबर 2025 (दिन बृहस्पतिवार) को जनपद हरिद्वार में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, शासन द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर निबंधित अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इस क्रम में, जिलाधिकारी स्तर से पूर्व में दशहरा (महानवमी) हेतु घोषित तीसरे स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब भैया दूज (23 अक्टूबर) को स्थानीय अवकाश प्रदान किया गया है।
यह अवकाश कोषागार और उप कोषागारों को छोड़कर जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में प्रभावी रहेगा।
इस आदेश के अनुसार 23 अक्टूबर को हरिद्वार जिले के सरकारी विभागों, दफ्तरों और अधीनस्थ कार्यालयों में सामान्य कार्य बंद रहेंगे, जबकि कोषागार से संबंधित वित्तीय कार्य यथावत चलते रहेंगे।
प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।



