चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने कांवड़ियों की सेवा में बढ़ाया मदद का हाथ, खाद्य सामग्री का किया वितरण
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल की ओर से कांवड़ियों के लिए सेवा अभियान चलाया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कड़ी धूप के बीच कांवड़ियों को खाने-पीने की सामग्री वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और व्यापार मंडल हर वर्ष सेवा भाव के साथ इस धार्मिक यात्रा में अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सदस्य पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
सेवा कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अनूप सिद्धू, राजेश कश्यप, महामंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी, प्रेम थापा, हिमांशु सैनी, निखिल अग्रवाल, बबलू कुमार, नंदकिशोर काला, उमेंद्र सिंह, सतनाम भाटिया, संरक्षक अजय कुमार एवं जगदीश लाल पहवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। व्यापार मंडल के इस सेवा कार्य की कांवड़ियों ने सराहना की।



