शिवालिक नगर के वार्ड-4 में पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगा पार्क
रिपोर्ट दिशा शर्मा
शिवालिक नगर। नगर पालिका शिवालिक नगर ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए वार्ड संख्या-4 स्थित आर-121 के सामने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्कों का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का माध्यम भी है। पार्क के विकसित होने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी और लोगों के लिए यह एक आकर्षक मनोरंजन एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाने के उद्देश्य से सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। भविष्य में भी नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।
- इस अवसर पर सभासद हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, पंकज चौहान, मेघराज सैनी, महेश शर्मा, वीरेंद्र सरदाना, प्रमोद सैनी, त्रिलोक, अनिल शर्मा, सुभाष त्यागी, रणजीत सिंह रावत, भूषण शर्मा, बृजपाल सैनी, राकेश चौधरी, रामेश्वर दयाल, बाबूराम सैनी, ओमवीर, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, रविंद्र उनियाल, संदीप चौधरी, आरपी सिंह, जितेंद्र राय, विवेक विश्वकर्मा, अनुप रावत, साहुल चौहान, दीपिका शर्मा, नेहा, नीरज प्रेमी, हरकेश चौहान, दिनेश चौहान, वीरेंद्र बोरी, सुरेंद्र कंडवाल, बलराम नौटियाल, आशीष सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



