Author: Satyam Express

नगर निगम भूमि घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग, 23 मई को होगा धरना: रमेश जोशी हरिद्वार, 19 मई। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने नगर निगम भूमि घोटाले की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की पुनः निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों और भूमाफियाओं की मिलीभगत के कारण नगर निगम भूमि घोटाला हुआ तथा अब दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा…

Read More

गंगा हेरिटेज प्रोजेक्ट पर फिर चला बुलडोजर, प्राधिकरण ने निर्माण कार्य रुकवाया हरिद्वार। श्यामपुर स्थित आलिया रिजॉर्ट के पास संचालित “गंगा हेरिटेज” प्रोजेक्ट पर एक बार फिर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई हुई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त करते हुए बुलडोजर चलाया और कॉलोनाइजर को सख्त चेतावनी जारी की। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी प्राधिकरण द्वारा उक्त प्रोजेक्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य बंद कराया गया था। बावजूद इसके कॉलोनाइजर द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर…

Read More

ऑपरेशन प्रहार: पिल्ला गैंग की रीढ़ को किया गिरफ्तार, भूपतवाला से लक्सर तक फैला नेटवर्क,,,,, रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिल्ला गैंग से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ है और अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार शराब तस्करों,…

Read More

कांगड़ी की सृष्टि पाल ने CBSE में लहराया परचम, स्कूल में किया टॉप रिपोर्ट लक्ष्मण कश्यप हरिद्वार। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में कांगड़ी निवासी एवं श्री राम विद्या मंदिर की छात्रा सृष्टि पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सृष्टि ने अपने उत्कृष्ट परिणाम के दम पर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। सृष्टि की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता कांगड़ी क्षेत्र में परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि माता एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।…

Read More

वीसी सोनिका के एक्शन के बड़े रिएक्शन, बुग्गावाला में 140 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला था बुल्डोजर, भू-माफियाओं में भयंकर हड़कंप। रिर्पोट:दिशा शर्मा! हरिद्वार । इन दिनों हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की वीसी सोनिका के सख्त एक्शन के बड़े रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं,पिछले दिनों जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र में लगभग 140 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही एक कथित अवैध कॉलोनी पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रजत जैन नामक व्यक्ति द्वारा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही…

Read More

उत्तराखंड में खनन से रिकॉर्ड कमाई, 1217 करोड़ पार, उत्तरकाशी में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में भी 32 करोड़ राजस्व, रचा इतिहास। रिपोर्ट:अरुण कश्यप! उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तराखंड के खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रह का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1217 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।यह उपलब्धि विभाग की बेहतर रणनीति, पारदर्शिता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का परिणाम मानी जा रही है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में विभाग ने जहां राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के…

Read More

जमालपुर कलां मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित, आदर्श कश्यप बने महामंत्री। रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (जिला हरिद्वार) के अंतर्गत जमालपुर कलां मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी जमालपुर कलां मंडल के मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान के परामर्श के उपरांत लिया गया।घोषित कार्यकारिणी में आदर्श कश्यप को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे युवा वर्ग को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में संगठन को…

Read More

जमालपुर कलां मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित, आदर्श कश्यप बने महामंत्री। रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (जिला हरिद्वार) के अंतर्गत जमालपुर कलां मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी जमालपुर कलां मंडल के मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान के परामर्श के उपरांत लिया गया।घोषित कार्यकारिणी में आदर्श कश्यप को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे युवा वर्ग को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में संगठन…

Read More

पुलिस कप्तान सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में बड़े हत्या कांड का हुआ खुलासा,,,,,, प्रतिष्ठा और उधारी बनी हत्या की वजह:ढाई महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा। रिपोर्ट अरुण कश्यप चमोली । कर्णप्रयाग पुलिस ने करीब ढाई महीने पुराने अज्ञात शव प्रकरण का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 10 मार्च 2026 को सामने आया था, जब लंगासू क्षेत्र में चण्डिका माता मंदिर के नीचे अलकनंदा नदी किनारे एक शव बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बंधे होने से मामला हत्या का प्रतीत हुआ।मृतक के हाथ पर लिखे “SOORAJ PUROHIT” नाम को आधार…

Read More

रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर चालान रिपोर्ट – अनिल कश्यप रुड़की, 29 अप्रैल 2026। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी 7 स्पा सेंटरों के संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए। साथ ही कुल ₹3,250 का जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस…

Read More