*पुलिस व अन्य गाड़ियों में किया था पथराव। हरिद्वार। जहां एक ओर कांवड़िए बड़ी श्रद्धा व शालीनता से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है वहीं कुछ चंद कांवड़िए हुड़दंग कर ना सिर्फ कानून व्यवस्था को प्रभावित करने पर तुली है बल्कि कांवड़ यात्रा पर भी दाग लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया जहां कुछ कांवड़ियों ने दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग एन-एच 334 पर हंगामा कर राष्ट्रीय राष्ट्रमार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम थाना बहादराबाद क्षेत्र रोहालकी फ्लाईओवर के पास जल खंडित होने पर कुछ…
Author: Satyam Express
*नन्हे बच्चों संग तय होगी 170 किमी की यात्रा हरिद्वार। कांवड़ मेले में जहां एक ओर कांवड़ियों के उत्पात मचाने की खबरें आ रही है वहीं आस्था श्रद्धा व विश्वास की भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही है। कुछ दिन पूर्व एक युवक अपनी वृद्ध मां तो एक महिला अपनी सास को कांवड़ में बैठकर हरिद्वार से गंगा जल लेकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पर निकले थे। ऐसी ही एक तस्वीर सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार में देखने को मिली। जहां एक महिला अपने दो छोटे छोटे बच्चों संग अपने दिव्यांग पति को कंधे…
हरिद्वार। कांवड़ लेने हरिद्वार आए एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान करते समय पानी के तेज बहाव में बहने लगे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते सभी को रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर हरियाणा के गुड़गांव से आए एक परिवार के कुछ लोग कांगड़ा घाट नहाने लगे। इसी बीच उनमें से दो लोग डूबने लगे, जिन्हे बचाने उनके साथी भी गंगा की तेज धारा में बहने लगे। यह देख उनके अन्य साथी मदद के लिए चिल्लाने लगे। तभी डूबते हुए कावड़ियों को देखकर आसपास मौजूद ड्यूटी पर खड़ी एसडीआरएफ की टीम ने…
हरिद्वार। हर की पेड़ी क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद कांवड़ियों ने जमकर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हर की पेड़ी क्षेत्र के अपर रोड स्थित शिव विश्राम ग्रह के बाहर लगी एक चश्मे की दुकान पर कांवड़ियों के भेष में घूम रहे कुछ उत्पाति युवकों की किसी बात को लेकर उक्त दुकानदार से बहस हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते उग्र हुए कांवड़ियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। पीड़ित…
सिपाही की सतर्कता से पंतद्वीप में पकड़ी गई शराब की खेप रिपोर्ट: अरुण कश्यप हरिद्वार। कावड़ मेले में तैनात एक सिपाही की सतर्कता से पंतद्वीप पार्किंग में शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा । पार्किंग के प्रवेश द्वार पर तैनात कांस्टेबल सतवीर शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, सेवा और समर्पण का नाम है। पंतद्वीप पार्किंग में अवैध रूप से लाई गई 7 पेटी शराब को कांस्टेबल सतवीर शर्मा ने अपनी सतर्कता और साहस से मौके पर ही पकड़ लिया। पवित्र कांवड़ मेले के दौरान शराब की तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर…
जल जीवन मिशन में अरबों के घोटाले के आसार एक्शन मोड में आई ई.डी.कसा शिकंजा, रिटायर्ड विभाग पर की भूमिका भी सवालों के घेरे में। रिपोर्ट:अरुण कश्यप देहरादून। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहे बहुचर्चित योजना जल जीवन मिशन अब प्रदेश में भ्रष्टाचार के दलदल में फंसती नजर आ रही है। हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना अब करोड़ों के घोटाले की हकीकत में तब्दील हो गया है।इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सख्ती दिखाते हुए पेयजल निगम के कई अधिकारियों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत नोटिस थमा दिए हैं। बताया…
GK Vaid (सत्यम एक्सप्रेस) *हरिद्वार क्षेत्र से 6 गैर हिन्दू साधू वेशधारी गिरफ्तार। हरिद्वार। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी चलाकर 45 साधू वेषधारी फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 गैर हिन्दू साधू वेशधारी भी शामिल है। पुलिस अब इनकी अपराधिक बैक ग्राउंड भी खंगालने में जुटी है। निकट भविष्य में भी उक्त ऑपरेशन जारी रहने वाला है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर उनके नकाब उतारे जा रहे हैं। ये सभी नकली साधु धार्मिक वस्त्र धारण कर आम जनमानस की आस्था से…
GK Vaid सत्यम एक्सप्रेस हरिद्वार। कांवड़ मेले की भीड़ के बीच जीआरपी पुलिस ने लक्सर स्टेशन से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर यूपी में दर्जनों मुकदमें दर्ज है। तलाशी में आरोपी के पास से एक छुरा भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक कांवड़ की दौड़भाग के बीच शनिवार को लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्धावस्था में बैठे एक शख्स को जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, लेकिन जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ा, युवक पागलों जैसी हरकत कर पुलिसकर्मियों को गुमराह करने लगा। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में…
सफेद हाथी बनी जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था रिपोर्ट अरुण कश्यप हरिद्वार।कावड़ मेले की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिन-रात एक कर कांवड़ मेले को बेहतरीन ढंग से संपन्न कराने के हर प्रयास किए हैं , किंतु उनके कुछ मातहत ही इस प्रयास को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं , बात यदि जल संस्थान की करें तो हरिद्वार का जल संस्थान सफाई व्यवस्था अपनी पेयजल व्यवस्था में सबसे पीछे है,, कावड़ यात्रा शुरू हुए आज दो दिन हो गए किंतु अभी तक पेयजल की कोई व्यवस्था कावड़ पटरी पर दिखाई नहीं पड़ती। जिसके कारण हजारों शिवभक्तों को…
*व्यावसायिक भवन कर की नहीं होगी पार्टपेमेंट। *कूड़ा प्रथक ना करने वालों से दोगुना यूजर चार्ज वसूलेगा निगम। GK Vaid (सत्यम एक्सप्रेस) ऋषिकेश। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत अब नगर निगम ऋषिकेश में कार्यरत पात्र कार्मिकों का भी गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू भी कर दी गयी है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ऋशिकेश में कार्यरत कुल 113 कर्मचारियों का उक्त योजना के तहत पंजीकरण किया जाना है, जिसमें 21 कर्मचारियों का पंजीकरण किया जा चुका है। किश्तों…

