सफेद हाथी बनी जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था
रिपोर्ट अरुण कश्यप
हरिद्वार।कावड़ मेले की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिन-रात एक कर कांवड़ मेले को बेहतरीन ढंग से संपन्न कराने के हर प्रयास किए हैं ,
किंतु उनके कुछ मातहत ही इस प्रयास को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं ,
बात यदि जल संस्थान की करें तो हरिद्वार का जल संस्थान सफाई व्यवस्था अपनी पेयजल व्यवस्था में सबसे पीछे है,,
कावड़ यात्रा शुरू हुए आज दो दिन हो गए किंतु अभी तक पेयजल की कोई व्यवस्था कावड़ पटरी पर दिखाई नहीं पड़ती।
जिसके कारण हजारों शिवभक्तों को प्यास से बदहाल होकर ही कावड़ यात्रा करनी पड़ रही है, या फिर उन्हें बड़ी कीमत चुकाकर पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है ।
कई जगह पानी के टैंक भी खड़े किए गए हैं लेकिन अफसोस कि उनमें भी पानी ही नहीं है,
जिसे लेकर उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारी कोई भी जवाब देने के लिए तैयार तक नहीं।



