सिपाही की सतर्कता से पंतद्वीप में पकड़ी गई शराब की खेप
रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार। कावड़ मेले में तैनात एक सिपाही की सतर्कता से पंतद्वीप पार्किंग में शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा ।
पार्किंग के प्रवेश द्वार पर तैनात कांस्टेबल सतवीर शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ड्यूटी केवल नौकरी नहीं, सेवा और समर्पण का नाम है।
पंतद्वीप पार्किंग में अवैध रूप से लाई गई 7 पेटी शराब को कांस्टेबल सतवीर शर्मा ने अपनी सतर्कता और साहस से मौके पर ही पकड़ लिया। पवित्र कांवड़ मेले के दौरान शराब की तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा की।
इतना ही नहीं, जब कुछ कांवड़ियों द्वारा पंतद्वीप क्षेत्र में हंगामा करने की कोशिश की गई, तब भी सतवीर शर्मा ने अपनी सूझबूझ और शांति प्रिय दृष्टिकोण से हालात को नियंत्रण में लिया और स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।
उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जनता और वरिष्ठ अधिकारियों ने सतवीर शर्मा की तत्परता, बहादुरी और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा प्रहरी बताया।



