गणेश वैद (सत्यम एक्सप्रेस) हरिद्वार। आज शुक्रवार से शुरू हुए कांवड़ मेले की व्यवस्था का हाल जानने डीजीपी दीपम सेठ ने हरिद्वार का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की मेले की सकुशलता के लिए आशीर्वाद लिया। मातहत पुलिस ऑफिसर्स संग हरिद्वार पहुंचे डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ गंगा पूजन के बाद सीसीआर पहुंचे जहां बने कंट्रोल रूम से सम्पूर्ण मेले की निगरानी व्यवस्था को परखा। इस दौरान उनके साथ आईजी लॉ एंड ऑर्डर निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।…
Author: Satyam Express
गणेश वैद (सत्यम एक्सप्रेस) हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच मतैद खड़ी पथरी थाना पुलिस ने आधा किलो चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आज शुक्रवार से कांवड़ मेले का भी विधिवत आगाज हो चुका है। जिसकी व्यवस्था को संभालने के साथ ही हरिद्वार पुलिस ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को भी साथ लेकर चल रही है। इसी दौरान पथरी थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस ने कटारपुर- फेरुपुर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके…
गणेश वैद (सत्यम एक्सप्रेस) हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही एक कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सील कर दिया है। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलाई जा रही थी। फैक्ट्री में स्वास्थ्य के मानकों की पूरी तरह से अनदेखी करते हुए कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री से लगभग 50 किलो कार्बोनेटेड वॉटर, चीनी बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर लगाए जाने वाले फर्जी लेबल बरामद किए हैं। टीम द्वारा वैध लाइसेंस और उत्पादन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे जाने पर…
क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने ब्रजा गाड़ी से साइड लगी कावड़ियों की,,,, कर दी गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला। रिपोर्ट:दिशा शर्मा! हरिद्वार। बहादराबाद में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास गंगाजल लेकर जा रही बरेजा गाड़ी की गंगहो जा रहे कावड़ियों को साईड लग गयी तो गुस्साए कावड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी और चालक के साथ लाठी डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की। और मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया, तुरंत बहादराबाद पुलिस टीम पहुंची और गाड़ी चालक मुकेश निवासी शामली को भीड़ से बामुश्किल बचाकर चौकी…
*कांवड़ यात्रा की सफलता हमारी प्राथमिकता:एडीजी वी0मुर्गेशन गणेश वैद हरिद्वार। कल शनिवार से शुरू हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 ज़ोन एवं 134 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिसकी व्यवस्था संभालने के लिए 7000 कर्मियों की फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी0मुर्गेशन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला 2025 में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा…
दून से आई बड़ी टीम गणेश, गंगोत्री और नारायण सहित पांच सीज रिपोर्ट: दिशा शर्मा ,हरिद्वार! हरिद्वार । शिकायतों के बाद अवैध खनन पर दून से आई प्रवर्तन दल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच स्टोन क्रेशर सीज कर दिए। खनन विभाग की टीम ने हरिद्वार और लक्सर तहसील के गणेश स्टोन क्रेशर , गंगोत्री स्टोन क्रेशर,नारायण स्टोन क्रेशर सहित कुल पांच स्टोन क्रेशर सीज कर दिए है,
युवक की मौत के मामले में नया मोड़, दोस्तों पर हत्या का आरोप – हरिद्वार रेलवे स्टेशन का मामला, जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा रिपोर्ट: वैशाली शर्मा/ दिशा शर्मा हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में घायल अवस्था में मिले मुजफ्फरनगर निवासी युवक की एम्स ऋषिकेश में मौत के बाद मामला हत्या में बदल गया है। परिजनों ने दो युवकों पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक आनंद प्रकाश उर्फ हवा निवासी मोहल्ला पछाला, मीरापुर को 16 जून को प्रिंस निवासी…
जेल में ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड को बोले जातिसूचक, गाली गलौज की – एएसपी की जांच में आरोपों की पुष्टि, महिला बंदीरक्षक पर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज रिपोर्ट: वैशाली शर्मा/दिशा शर्मा हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में ड्यूटी कर रही महिला होमगार्ड के साथ अपमानजनक व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एसएसपी और अनुसूचित जाति आयोग को दी गई शिकायत के बाद मामले की जांच हुई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी महिला बंदीरक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। होमगार्ड मनीषा ने तहरीर में बताया कि वह…
हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार थाने में तैनात उपनिरीक्षक ममता गोला को विभागीय पदोन्नती देकर निरीक्षक बनाया गया। उन्हें एसपी तृप्ति भट्ट ने तीसरा स्टार लगाकर सम्मानित किया। बुधवार को जीआरपी कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम के दौरान सेवा जीआरपी हरिद्वार में उप निरीक्षक के पद पर तैनात ममता गोला को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। उनकी प्रोन्नती पर आईपीएस तृप्ति भट्ट ने उनके कंधे पर तीसरा स्टार “बैच” लगाकर उन्हें अपनी शुभकामनाये दी। ममता गोला वर्ष 2008 बैच की सीधी भर्ती की उपनिरीक्षक हैं। वह कर्मठ एवं अपने मधुर व्यवहार के चलते पूरे स्टाफ में लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर…
हरिद्वार। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने उसे हर मोर्चें पर विफल बताया। उन्होंने भाजपा सरकार के चार सालों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए धामी सरकार को झूठ की सरकार बताया। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहाकि प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल निराशाजन रहा। प्रदेश में इस दौरान भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलवाला रहा। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में सर्वाधिक महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में उत्तराखण्ड नं. 1…

