क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने ब्रजा गाड़ी से साइड लगी कावड़ियों की,,,,
कर दी गाड़ी में तोड़फोड़, मारपीट और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा!
हरिद्वार। बहादराबाद में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास गंगाजल लेकर जा रही बरेजा गाड़ी की गंगहो जा रहे कावड़ियों को साईड लग गयी तो गुस्साए कावड़ियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी और चालक के साथ लाठी डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की।
और मौके पर जाम लगाने का प्रयास किया, तुरंत बहादराबाद पुलिस टीम पहुंची और गाड़ी चालक मुकेश निवासी शामली को भीड़ से बामुश्किल बचाकर चौकी शांतरशाह भिजवाया , मोके पर पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा घायल कार मालिक को उपचार व मेडिकल के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, कार मालिक की तहरीर पर हमलावर कावड़ियों को गिरफ्तार कर लिया,
ये कावड़ियों हुए गिरफ्तार
आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार ननौता भैंसराव थाना ननौता जिला सहारनपुर
ऋतिक पुत्र संजय मोहल्ला मोहम्मद गौरी थाना गंगोह जिला सहारनपुर
रविकुमार पुत्र ओम सिंह नि0 ग्राम हमजा गढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर



