हरिद्वार। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने उसे हर मोर्चें पर विफल बताया। उन्होंने भाजपा सरकार के चार सालों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए धामी सरकार को झूठ की सरकार बताया।
बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमन गर्ग ने कहाकि प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल निराशाजन रहा। प्रदेश में इस दौरान भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलवाला रहा। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में सर्वाधिक महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। महिला उत्पीड़न के मामले में उत्तराखण्ड नं. 1 पर है। इसके साथ ही प्रदेश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेराजगारी, पलायन बढ़ा है। सरकार बलात्कारियों, भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं, खनन माफिया व शराब माफियाओं को संरक्षण देने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहाकि इसके साथ ही प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता जग जाहिर है। प्रदेश में चाहे निकाय चुनाव हो या फिर पंचायत चुनाव सभी में भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र का चीरहरण करने का कार्य किया। प्रदेश सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हुई है।



