प्राधिकरण के वीसी ने सचिव संग किया पौधारोपण ।
दिया संदेश।
रिपोर्ट:अरूण कश्यप
हरीद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह और सचिव उत्तम सिंह चौहान ने पौधारोपण किया ।
इस दौरान अंशुल सिंह ने कहा कि पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। बढ़ते तापमान का बुरा प्रभाव पर्यावरण और मानव व वन्यजीवों पर पड़ रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने और प्लॉस्टिक उत्पादों व पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। प्राधिकरण पर्यावरण संरक्षण के लिए काफ़ी प्रयास कर रहा है हाई—वे पर फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों का प्रयोग स्पोर्ट्स गतिविधियों और पार्क के तौर पर किया जा रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग को आक्सीजन लेन के तौर पर विकसित किया गया है। सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की जरुरत है। पर्यावरण बचेगा तो मानव सभ्यता भी बचेगी।