लक्सर में चोरों का आतंक,
रिपोर्ट: विनोद धीमान
लक्सर। कोतवाली के पुरकाजी हाईवे पर स्थित अतिथि नगर कॉलोनी में रहने वाले एक निजी चिकित्सक के यहाँ पर उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों की नकटी पर हाथ साफ कर दिया है। चिकित्सा परिवार सहित किसी काम से लक्सर बाजार गया हुआ था। परिवार का बाहर जाने का फायदा उठाते हुए चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में रखी लाखों की नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुराकर ले गए जिनकी करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना 16 नवंबर 2023 शाम 6:30 बजे 9:00 बजे के बीच की है। देर रात लगभग नौ बजे वापस लौटने पर चिकित्सक को चोरी के बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गये। चिकित्सक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मेन बाज़ार पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव लक्सर शेखपुरी स्थित अतिथि नगर में डॉक्टर त्रिलोक चीमा पुत्र अंग्रेज सिंह चीमा पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। डॉ. त्रिलोक चीमा का गोवर्धनपुर में “चीमा हॉस्पिटल” हैं। डॉक्टर त्रिलोक चीमा ने बताया कि उनके घर के बराबर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। वह परिवार के साथ करीब 6 बजे घर के जरूरी काम से बाहर चले गए थे। रात लगभग 9 बजे वह घर लौटे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है।चोर अलमारी का लॉक तोड़कर लॉकर में रखे लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण के अलावा एक लाख अस्सी हजार रुपए की नगदी एवं अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच करता अधिकारी उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर ने बताया कि चिकित्सक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि डॉक्टर चीमा के साथ गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने की एक घटना पूर्व में भी घट चुकी है। जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया था। अब अज्ञात चोरों ने सेंध मारी कर लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया है।