*पोलारिस चौक पर यातायात पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, अपर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने लोगों को किया जागरूक*
*दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील, जनहित में यातायात पुलिस की पहल सराहनीय*
रिपोर्ट – अनिल कश्यप
रुड़की। सड़क सुरक्षा को लेकर रुड़की यातायात पुलिस लगातार आमजन को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शनिवार को रुड़की के पोलारिस चौक पर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रुड़की यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने आमजन को एकत्रित कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और अपने परिवारजनों, मित्रों तथा परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।
अपर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर में लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है।
अपर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा जनहित में चलाया गया यह जागरूकता अभियान सराहनीय पहल है। यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने और सड़क सुरक्षा का संदेश देने के उनके प्रयास की प्रशंसा की जा रही है।
संदेश साफ है – हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।



