न्यायालय के वारंट पर फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार 
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशु गुप्ता उर्फ घोंचू (32 वर्ष) पुत्र सिंधु गुप्ता निवासी विकास कॉलोनी, मायापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल केस संख्या 4187/2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल आनंद सिंह तोमर और अर्जुन सिंह शामिल रहे।


