### ग्राम सभा की खुली बैठक में 12 होमगार्ड चयनित युवकों को किया सम्मानित
रिपोर्ट; लक्ष्मण कश्यप
**रसूलपुर मीठी बेरी।** ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के पंचायत घर में पूर्व निर्धारित ग्राम सभा की खुली बैठक ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सभा के 12 युवकों का होमगार्ड में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने चयनित अभ्यर्थियों दीपक सिंह, पवन सिंह, धर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, रोहित सिंह, बाबू सिंह, राहुल सिंह, अमन भंडारी, प्रियांशु रावत, अभय कुमार, अमन सिंह सहित अन्य चयनित युवक को सम्मानित कर बधाई दी।
बैठक में ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही पंचायत द्वारा कराए जाने वाले स्वच्छता कार्यों के लिए सेवा शुल्क की व्यवस्था की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण 21 दिन के भीतर कराने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अलावा गांव में सड़क निर्माण, पुलिया, विद्युत पोल, पथ प्रकाश और पेंशन संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


