मुनादी कराकर आदतन अपराधी सुनील को किया जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई, जनपद की सीमाओं से बाहर छोड़ा
रिपोर्ट ; मोहित प्रधान
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को जिला बदर किया है। पुलिस ने मुनादी कराकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को जनपद की सीमाओं से बाहर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने सुनील पुत्र समय सिंह (45 वर्ष), निवासी मोहल्ला काशीपुरा, मंशा देवी मार्ग, कोतवाली नगर हरिद्वार के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रभावी पैरवी की थी।
न्यायालय द्वारा आरोपी के जिला बदर के आदेश पारित किए गए। इसके अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने आदेश की तामील कराते हुए मुनादी के बाद आरोपी को हरिद्वार जिले की सीमाओं से बाहर कर दिया।


