विकास प्राधिकरण की अनुमति की आड़ में निर्माण पर सवाल, न सेटबैक छोड़ा न रोड बाउंड्री का पालन!
कृष्णा नगर, कनखल में निर्माण को लेकर उठे सवाल, सड़क की सीमा और भवन मानकों की अनदेखी का आरोप; प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर निगाहें
रिपोर्ट मोहित प्रधान
————————
हरिद्वार। धर्मनगरी में भवन निर्माण के नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। कनखल क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित W4fp+8g4 लोकेशन पर निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि विकास प्राधिकरण से अनुमति की आड़ में भवन निर्माण के दौरान निर्धारित सेटबैक और रोड बैंडिंग से जुड़े मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
मौके की तस्वीर में भवन के सामने निर्माण गतिविधियां और विद्युत उपकरणों का ढांचा दिखाई दे रहा है। आरोप है कि भवन निर्माण में सड़क की निर्धारित सीमा तथा आवश्यक खुली जगह छोड़ने के नियमों की अनदेखी की गई है। यदि ये आरोप सही हैं तो यह न केवल भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में यातायात और आमजन की आवाजाही के लिए भी परेशानी पैदा कर सकता है।सवाल यह है कि क्या हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने मौके का निरीक्षण कर स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण की जांच की है?
क्या स्वीकृत नक्शे और मौके पर हो रहे निर्माण का मिलान कराया जाएगा?अब प्राधिकरण के अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और स्थिति स्पष्ट करने की अपेक्षा है।


