मटर की फसल बर्बाद करने से रोकने पर युवक पर जानलेवा हमला, अपहरण का भी प्रयास; मुकदमे के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में
खुश दिल, रेहान आलीशान,सुफियान,साहिल आदि पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई में देरी से दलित समाज में रोष.
रिपोर्ट: मोहित प्रधान”
हरिद्वार। बुग्गीवाला मुजाहिदपुर सतीवाला क्षेत्र में मटर की फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि बाइक सवार करीब दर्जन युवकों ने निरंकारी भवन में अकेले मौजूद सुखमीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर अगवा करने का प्रयास भी किया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी है।जानकारी देते हुए हरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके चाचा का बेटा सुखमीत सिंह मुजाहिदपुर सतीवाला, थाना बुग्गावाला क्षेत्र का निवासी है। उसने खेत में मटर की फसल उगा रखी थी। आरोप है कि कुछ बाइक सवार युवक फसल में मोटरसाइकिल लेकर घुस गए और उसे बर्बाद कर दिया। सुखमीत ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए।
आरोप है कि बाद में निरंकारी भवन में सुखमीत को अकेला पाकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। घटना में करीब आधा दर्जन युवकों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
हरेंद्र कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। इससे दलित समाज में रोष व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।बुग्गावाला पुलिस ने सात धाराओं में लाम ग्रट निवासी खुश दिल, रेहान आलीशान,सुफियान,साहिल आदि पर मुकदमा दर्ज किया.


