अवैध शराब के धंधे पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार


तीनों आरोपियों से देशी शराब के 59 टेट्रा पैक बरामद
रिपोर्ट ; मोहित प्रधान
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के कुल 59 टेट्रा पैक बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 29 और 30 अक्टूबर की रात यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु गुप्ता उर्फ धोंचू (32) निवासी विकास कॉलोनी, सूरज (33) निवासी जोगिया मंडी तथा चिराग शर्मा (23) निवासी भीमगोड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आशु गुप्ता से 20, सूरज से 18 और चिराग शर्मा से 21 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब मार्का माल्टा बरामद की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा सहित कोतवाली नगर पुलिस की टीम शामिल रही।


