हरिद्वार पुलिस विभाग में फेरबदल, चार उपनिरीक्षक और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले

संजय पूनिया को CIU रुड़की की जिम्मेदारी, सुनील रमोला बने अमानतगढ़ चौकी प्रभारी
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार उपनिरीक्षकों और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न कोतवालियों, थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, खानपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात संजय पूनिया को प्रभारी CIU रुड़की बनाया गया है। लक्सर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, अमानतगढ़ चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन को कोतवाली रुड़की भेजा गया है। बुग्गावाला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील रमोला को अमानतगढ़ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, श्यामपुर कोतवाली में तैनात अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ को चिड़ियापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।


