चंडी घाट पर जिला पंचायत ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, 390 किलो कूड़ा किया निस्तारित!

रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा बुधवार को नमामि गंगे घाट (चंडी घाट) पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए घाट परिसर की सफाई की।
अभियान के दौरान कुल 390 किलो कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, अभियंता अनिल रावत, कनिष्ठ अभियंताओं, टैक्स वसूली कर्मचारियों सहित अन्य कार्मिकों ने स्वच्छता कार्यों में योगदान दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण चौधरी) ने घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने और मां गंगा की निर्मलता व पवित्रता बरकरार रखने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया।


