महिलाओं के लिए कल प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित
रिपोर्ट; मोहित प्रधान 
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेशभर की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। आदेश के अनुसार राज्य के अधीन संचालित शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को यह अवकाश प्रदान किया जाएगा। शासन ने संबंधित अधिकारियों को अधिसूचना की जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। इस निर्णय से प्रदेश की महिला कर्मचारियों को करवाचौथ पर्व मनाने में सुविधा मिलेगी।


