रुड़की पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर चालान
रिपोर्ट – अनिल कश्यप
रुड़की, 29 अप्रैल 2026। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी 7 स्पा सेंटरों के संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए। साथ ही कुल ₹3,250 का जुर्माना भी वसूला गया।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी स्पा सेंटर में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित मालिकों और संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य स्पा संचालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।



