कनखल पुलिस की तत्परता से पिता को मिली खोई बेटी।
रिपोर्ट:अरूण कश्यप
हरिद्वार।मुरादाबाद से हरिद्वार गंगा स्नान करने आई एक मानसिक रूप से बीमार लड़की अपने पिता से बिछड़ गई जिसे कनखल पुलिस की तत्परता के चलते उसके पिता से जल्दी की मिलवा दिया गया,कनखल थाने की चेतक पुलिस को लोधामणडी क्षेत्र में एक संदिग्ध लड़की होने की सूचना मिली। सूचना पर रविन्द्र धस्माना व सुमित कुमार द्वारा मौके पर पहुचे और उस मानसिक रूप से बीमार दिख रही लडकी को थाने ले आए,
और सिटी कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना प्रसारित की जिसके बाद लडकी के पिता दिनेश निवासी मन्जोला रेलवे स्टेशन मुरादाबाद थाना कनखल आये उन्होने बताया कि यह मेरी बेटी है जो मानसिक रुप से बीमार है मुरादाबाद से गंगा स्नान करने के लिये हरिद्वार आये थे हाथीपुल के पास से ये मुझसे बिछड़ गयी थी काफी तलाश के बाद में खोया पाया केन्द्र से लड़की के थाना कनखल पर होने की जानकारी मिली।


